थानाभवन(शामली)। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रवि पालीवाल ने स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि साफ सफाई करने से जहां हमारा माहौल सकारात्मक रहता है, वहीं बीमारियों से भी निजात मिलती है। गर्मियों के दिनों में मच्छरों के पैदा होने की मुख्य वजह गंदगी ही होती है। यदि साफ सफाई होगी तो वातावरण भी साफ होगा। इस अवसर पर सभी चिकित्सकों ने परिसर और अपने घरों को साफ सुथरा रखने की शपथ ली। कार्यक्रम में कुसुम मलिक, कमलेश, कुमुद पुंडीर, इकबाल, अनु, रितेश, सुरेंद्र, संगीत, राकेश डबराल, रमाकांत, कुलदीप आदि मौजूद रहे।