फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को अब कक्षा नौ में नहीं मिलेगा प्रारंभिक गणित

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों को कक्षा नौ में नहीं मिलेगा प्रारंभिक गणित
विज्ञापन

शामली। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ में संचालित विषय प्रारंभिक गणित को समाप्त कर दिया है। नए शिक्षा सत्र में कक्षा नौ में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रारंभिक गणित के स्थान पर अनिवार्य गणित विषय ही लेना होगा। वहीं, छात्राओं के लिए पहले की तरह ही गृह विज्ञान विषय का विकल्प खुला रहेगा। माध्यमिक सचिव के आदेश के बाद डीआईओएस ने भी सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों में कक्षा नौ के कोर्स में इस बार थोड़ा बदलाव किया गया है। अब कक्षा आठ पास कर और कक्षा नौ में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए इस बार गणित और प्रारंभिक गणित लेने के विकल्प नहीं होंगे। क्योंकि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार प्रारंभिक गणित विषय को समाप्त कर दिया है, जिसके चलते दो अप्रैल से शुरू हुए नए सत्र में विद्यार्थी प्रारंभिक गणित विषय नहीं ले सकेंगे। सभी छात्र-छात्राओं को अनिवार्य गणित विषय ही लेना पड़ेगा। छात्राओं के लिए गणित के स्थान पर गृह विज्ञान विषय लेने का विकल्प पहले की तरह ही खुला रहेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने भी आदेश जारी कर दिया है कि शिक्षा सत्र 2017- 18 में कक्षा नौ उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी वर्ष 2019 की बोर्ड परीक्षा में प्रारंभिक गणित विषय के साथ शामिल हो सकेंगे, जिसके चलते प्रारंभिक गणित विषय से अंतिम बोर्ड परीक्षा 2019 की होगी।
विज्ञापन

प्रारंभिक गणित और गणित में अंतर
पिछले काफी समय से माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा नौ और दस में प्रारंभिक गणित और गणित विषय के विकल्प चले आ रहे हैं। पढ़ाई में थोड़े कमजोर होने वाले बच्चे प्रारंभिक गणित और ज्यादा अच्छे छात्र-छात्राएं गणित लेते थे। क्योंकि प्रारंभिक गणित में त्रिकोणमिति आदि जैसे कठिन पाठ नहीं होते थे। बाकी किसी विषय में कोई अंतर नहीं था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद से कक्षा नौ और दस में विषयों की असमानता समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

--वर्जन
बोर्ड से मिले आदेश के अनुसार नए शिक्षा सत्र में कक्षा नौ में प्रारंभिक गणित विषय का अध्यापन कार्य नहीं होगा। सभी दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं को गणित विषय ही लेना पडे़गा। इस विषय में जनपद के सभी 98 स्कूल व कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को भी निर्देश दे दिए है। : चंद्रशेखर कार्यवाहक जिला विद्यालय निरीक्षक शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें