फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार है प्रशासन, आज जमकर उड़ेगा गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर चौकसी के लिए पुलिस बल तैनात
विज्ञापन

शामली। होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जीआरपी ने जहां रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। वहीं, कोतवाली पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।
बृहस्पतिवार को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को पूरे जिले में होली मनाई जाएगी। पुलिस के मुताबिक त्योहार को सकुुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार को पुलिस से ही होलिका की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिले में 528 स्थानों पर होलिका का दहन होना है, जिसके चलते सुबह ही पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। उधर, जीआरपी द्वारा होली के अवसर पर ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। जीआरपी एसओ सुनील दत्त ने ट्रेनों में चेकिंग की। उधर, कोतवाली पुलिस ने नगर में सुरक्षा व्यवस्था के चलते फ्लेग मार्च निकाला। नगर के कबाड़ी बाजार, मेन बाजार, नया बाजार, बड़ा बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने बाजारों में घूमकर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग है तैयार
होली पर किसी भी हादसे से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग भी सतर्क है। इसके लिए अधिकारियों द्वारा कैराना में फायर ब्रिगेड पर तैनात पुलिसकर्मियों और शामली में तैनात पुलिसकर्मियों को चौकस रहने के निर्देश दिए हैं। शामली में चार एक बड़ी गाड़ी और दो छोटी गाड़ियों को तैयार रहने के लिए निर्देश किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें