फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी डायरेक्टर ने किया परीक्षा केंद्रों और संकलन केंद्र का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी डायरेक्टर ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान और इंटर का भौतिक विज्ञान व कॉमर्स वर्ग की परीक्षा हुई। सुबह की पाली में कई केंद्रों पर डीडीआर के सचल दल ने परीक्षा केंद्रों और संकलन केंद्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्हें सभी केंद्रों पर व्यवस्था ठीक मिली।
शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विषय की परीक्षा हुई। सहारनपुर से आए डिप्टी डायरेक्टर उमेद सिंह ने सचल दल के साथ कई केंद्रों के साथ ही संकलन केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आरके कॉलेज में पहुंचकर सभी कमरों में सीसीटीवी चेक किए। प्रश्नपत्र और कॉपियों संबंधी सभी रिकार्ड चेक किया। उन्होंने प्रधानाचार्य कार्यालय में बैठकर प्रत्येक कमरे की फुटेज जूम कराते हुए चेक की। उन्होंने सभी कमरों में परीक्षार्थियों की चेकिंग की। वहीं, आरके कॉलेज में बने संकलन केंद्र पर भी रजिस्टर व कोटार में पहुंचकर उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल चेक किए। शहर के अन्य कई परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भौतिक विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में 361 रहे गैर हाजिर
यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विषय और इंटर की भौतिक विज्ञान व बहीखाता की परीक्षा हुई, जिसमें सभी केंद्रों पर 17296 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिसमें 391 ने परीक्षा छोड़ दी और 16905 ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विषय की परीक्षा हुई, जिसमें 12793 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 16905 ने परीक्षा दी और 212 ने परीक्षा छोड़ी। वहीं, द्वितीय पाली में इंटर विज्ञान वर्ग में भौतिक विज्ञान विषय के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। सभी केद्रों पर 3394 पंजीकृत रहे और 3269 ने परीक्षा दी, जबकि 125 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, द्वितीय पाली में ही कॉमर्स वर्ग में बहीखाता की परीक्षा हुई, जिसमें 1109 पंजीकृत रहे। केवल 1055 ने परीक्षा दी और 54 ने परीक्षा छोड़ी। जनपद के चारों सचल दलों की केंद्रों पर छापामारी रही। किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें