वीआईपी वाहनों के लिए मथुरा व बरेली से व्यवस्था कराई
शामली। सांसद हुकुम सिंह की अंत्येष्टि में शामिल होने वाले वीआईपी के लिए जिला प्रशासन को रातों रात वाहनों की व्यवस्था करानी पड़ी। शामली रोडवेज डिपो ने सहारनपुुर डिपो की सिर्फ वीआईपी के आने जाने के लिए बरेली और मथुरा से रातों रात मंगाकर एक- एक वाहनों की व्यवस्था की गई। दूूसरे रोडवेज डिपो से वीआईपी वाहनों की व्यवस्था करनी पड़ी।
चालकों की भर्ती के लिए शिविर आठ फरवरी को
शामली। एआरएम शामली मनोज वाजपेयी ने बताया कि छुटमलपुर डिपो की ओर से शामली रोडवेज बस अड्ड़े पर संविदा चालकों की भर्ती के लिए आठ फरवरी को एक शिविर लगाएगा। शिविर में चालकों के साक्षात्कार लिया जाएंगे। उन्होंने बताया कि चालकों के पद के लिए आठवीं पास व दो साल का हैवी लाइसेंस की अहर्ता रखी गई है।