फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को किया नियमित योग के प्रति जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कन्या गुरुकुल शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज भैंसवाल में तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ प्रधानाचार्य उषा सहरावत ने किया। योगाचार्य अंजू सिंह और अजेंद्र ने छात्राओं को योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। उनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि प्राणायाम, कपालभांति, अनुलोम-विलोम का लगातार अभ्यास करने से मोटापा, ब्लड प्रेशर, सर्वाइकल, घुटनों का दर्द, पीठ का दर्द, सिर दर्द आदि रोग दूर होते है। सभी से नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज प्रधानाचार्य ने बताया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का निवास होता है। इस दौरान अनीता, शिमला, शुुुुभी, कुमुद, सविता, प्रभा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें