फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ के मानदेय को लेकर डीएम से मिले शिक्षा प्रेरक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

बुधवार को जिले के शिक्षा प्रेरकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से ओडीएफ कार्यक्रम में दी गई ड्यूटी का बकाया मानदेय दिलाने की मांग की। बताया कि उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों को ओडीएफ करने के लिए 18 जून 2016 से 31 मार्च 2017 तक रात दिन ड्यूटी देकर लोगों को खुले में शौच न करने के लिए जागरूक किया। इसके बाद भी अभी तक शिक्षा प्रेरकों को कोई मानदेय नहीं मिला। सभी ने डीएम इंद्र विक्रम सिंह से जल्द से जल्द मानदेय दिलाने की मांग की। इस दौरान समय सिंह, नाजिम, सचिन, अंजू, सरिता, निर्मला, सविता, मुनेश, करिश्मा, अनीता, बीना, कर्णवीर, प्रताप, विक्रम, सुभाष, जौहर सिंह, शिवकुमार, रितेश व सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें