शामली ।
सत्यनारायण शिशु मंदिर में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसमें कक्षा एक से लेकर पांचवीं तक के बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
बुधवार को शहर के रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में खेल प्रतियोगिता कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने सभी बच्चों को पढ़ाई के साथ ही खेलों की ओर भी ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। पहले दिन कैरमबोर्ड की प्रतियोगिता हुई। जिसमें कक्षा तीन, चार और पांच के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता मेें कक्षा तीन में प्रथम स्थान पर अरीबा, सिया गर्ग द्वितीय और दक्ष ने तृतीय स्थान पाया। कक्षा चार में वंश शर्मा प्रथम, वैष्णवी द्वितीय व अर्पण नामदेव तृतीय रहा। कक्षा पांचवीं में ओम कुमार प्रथम, वंश द्वितीय व यश कुमार ने तृतीय स्थान पाया। कक्षा दो की लूडो प्रतियोगिता में नैना प्रथम, निकुंज द्वितीय व शगुन तृतीय रही। प्रधानाचार्य ने सभी विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान कृष्ण कुमार, अजय कुमार, मृदुला गोयल, योगिता शर्मा, अलका, शिवम, दिनेश, मनीष आदि मौजूद रहे।