फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के लिए कार्यशाला का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। 10 फरवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम राष्ट्रीय मुक्ति दिवस के संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी चिकित्साधीक्षक व स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लायंस क्लब सभागार में आयोजित कार्यशाला में कार्यक्रम के नोडल डॉ. भानु प्रकाश ने बताया कि 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन एक साल से 19 साल तक के बच्चों को एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाई जानी है। उन्होंने इस कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पेट में कीडे़ होने के कारण बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास रुक जाता है। यह गोली चबा-चबाकर खानी होती है और खाली पेट दवाई नहीं खानी होती। एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि किसी भी सूरत में इस कार्यक्रम में लापरवाही नहीं बरती जाए। इस दौरान एसीएमओ डॉ. नेतराम, डीपीएम आशुतोष श्रीवास्तव तथा जिले के सभी चिकित्साधीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें