जलालाबाद (ब्यूरो)। खंड शिक्षाधिकारी राकेश कुमार वालिया की अध्यक्षता में ब्लाक के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षा समिति के अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें शिक्षा समिति द्वारा स्कूलों के विकास कार्य, समिति के अधिकार, योजना लागू करने तथा समय समय पर शिक्षा विभाग द्वारा दिए गए दिशा निर्देश अनुसार कार्य करने पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला मास्टर ट्रेनर जयकुमार ने विस्तार से जानकारी दी गई। खंड शिक्षाधिकारी राकेश वालिया ने सभी अध्यापकों और शिक्षा समिति पदाधिकारियों से कहा कि अपने कार्य जिम्मेदारी से कार्य करें। बैठक में एबीआरसी सुदेश कुमार, सुशील कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भारत भूषण शर्मा, ऋषिपाल, राजेश कुमार मौजूद रहेे।