फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से बचाव को रोटरी क्लब ने बच्चों को बांटी जर्सियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली (ब्यूरो)। आर्य समाज मंदिर स्थित दयानंद वैदिक विद्यालय में रोटरी क्लब की ओर से स्कूल के छात्र-छात्राओं को ड्रेस वितरण की गई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल और विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज आर्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसके बाद 30 बच्चों को ड्रेस और अन्य सभी को जर्सी वितरित कर पढ़ाई के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, रोटरी क्लब के सचिव गुरुमुख सिंह, रघुवीर सिंह आर्य, सत्यप्रकाश अग्रवाल, विद्यालय के प्रधान राजपाल आर्य, रमेशचंद विश्वकर्मा, विशाल गुप्ता, वेदप्रकाश आर्य ने संबोधित किया। इस दौरान राजेश बंसल, पुनीत जैन, दिनेश आर्य, सुभाष चंद धीमान, राजेश्वर आर्य, महेश धीमान, विनोद तोमर, डाक्टर मीरा वर्मा, अर्चना आर्य, सुनीता पाल, अवंतिका आर्य, कौशल्या आर्य, वरनाली आर्य, श्वेता आर्य, उत्सव आर्य, सुशील आर्य, पूनम आर्य, प्रवेश आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें