फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के 57 विद्यालयों ने नहीं भेजी मिड-डे मील की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
57 विद्यालयों ने नहीं भेजी मिड-डे मील की सूचना
विज्ञापन

शामली।
जनपद के 801 विद्यालयों में से 57 विद्यालयों ने मिड- डे मील की सूचना आईवीआरएस प्रणाली पर दर्ज नहीं कराई। निदेशक ने डीएम को पत्र भेजकर मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई कर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को रिपोर्ट भेजने को कहा है।
विज्ञापन

मध्याह्न भोजन प्राधिकरण निदेशक अब्दुल समद ने डीएम इंद्र विक्रम सिंह मंगलवार को पत्र भेजकर अवगत कराया कि आठ जनवरी को आईवीआरएसके माध्यम से मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा की गई। समीक्षा में जनपद शामली के 801 विद्यालयों में से 57 विद्यालयों ने आठ जनवरी की सूचना आईवीआरएस पर दर्ज नहीं कराई। इससे प्रतीत होता है कि इन विद्यालयों में उक्त तिथि को या तो मिड-डे मील ही नहीं बनाया गया या फिर जानबूझकर अनुशासनहीनता करते हुए सूचना दर्ज नहीं कराई। उन्होंने डीएम से मामले की जांच कराते हुए सभी विद्यालयों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को सूचना उपलब्ध कराने के लिए कहा है, जिससे मामला शासन को अवगत कराया जा सके। इसके बाद उक्त पत्र को डीएम कार्यालय से एमडीएम जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें