फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनवाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष बनी रेखा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी कल्याण समिति की बैठक हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष रेखा रानी, जिला उपाध्यक्ष सुनीता राठी, जिला मुख्य सलाहकार निर्मला, जिला कोषाध्यक्ष रंजना शर्मा चुनी गई। वहीं न्याय पंचायत अध्यक्ष मीनाक्षी, उपाध्यक्ष रूबी, सलाहकार कविता, कोषाध्यक्ष रीता शर्मा को बनाया गया। इसके साथ ही शामली ब्लाक अध्यक्ष मोनिका शर्मा, उपाध्यक्ष अमरेश, कोषाध्यक्ष सीमा को बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता देवी और महामंत्री मोनिका बालियान ने सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए। इस दौरान मंडल प्रभारी राकेश देवी, जिला संरक्षक सतेंद्र बालियान एवं जिला महामंत्री पवन देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें