फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को सुनाया मुख्यमंत्री का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं को सुनाया मुख्यमंत्री का संदेश
विज्ञापन

कांधला।
गांव गंगेरू स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज में कांधला थाना प्रभारी ने छात्राओं को मुख्यमंत्री की ओर से नववर्ष का बधाई संदेश सुनाया और नारी सशक्तीकरण के तहत आत्मरक्षा के प्रति जागरूक होने तथा प्रदेश सरकार की तरफ से संचालित महिला सुरक्षा संबंधी सेवाओं के बारे में जानकारी दी। गौरतलब है कि गांव गंगेरू स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज की छा़त्रा सोनी की हत्या होने के बाद छात्राओं में दहशत व्याप्त हो गई थी।
विज्ञापन

वहीं, प्रदेश सरकार ने नारी सशक्तीकरण के तहत विभिन्न आयोजन किए, जिसके चलते बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से नववर्ष संदेश और नारी सशक्तीकरण की जानकारी थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने कॉलेज पहुंचकर छात्राओं को दी। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना के होने पर छात्राओं को घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि साहस का परिचय देते हुए मुसीबत का मुकाबला करना चाहिए। वूमेन पावर लाइन 1090 के बारे में बताया कि इस नंबर पर कॉल करके छात्राएं अपनी समस्या बता सकती हैं। वहीं, छात्राओं को आत्मसुरक्षा के लिए गुर सीखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें