शामली। उत्तर प्रदेश महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने 57 वें धरना दिन स्थगित करने का निर्णय लिया है। भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी और बाल विकास परियोजना अधिकारी ने जिला स्तरीय समस्याओं के समाधान का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया है। धरना स्थल में जिला महामंत्री सरिता जयंत, ब्लाक अध्यक्ष मोनिका शर्मा, उमेश, सोनिया, विजय प्रभा, शर्मिष्ठा, मोनिका, रजनी शर्मा, सीमा, कौशल्या, कर्मवीरी, ओमवती, संध्या, श्यामवीरी, मंजू, उषा, रेणू, उषा, गीता, डिंपल, राजबाला, राजेश, गीता, संगीता मौजूद रहे।