फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज फिर परियोजना कार्यालय पर उमड़ेगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आज फिर उमड़ेगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़
विज्ञापन

शामली । महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मांगों को लेकर 40 वे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। वहीं कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर पहुंचकर बांटे जा रहा पोषाहार वितरण बंद करवाया। इसके साथ ही सभी ब्लाकों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फिर से जनपद परियोजना कार्यालय पर जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को 40 वे दिन भी अपनी मांगों पर अड़ी रहने के चलते महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ गिरीश पांडेय के बैनर तले जिला उपाध्यक्ष सरिता देवी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने परियोजना कार्यालय पर पहुंची। जहां पर सुपरवाइजर पोषाहार बांटा जा रहा था । सभी कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए पोषाहार वितरण बंद कराया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष सरिता ने चेतावनी दी कि अगर मांग पूरी होने तक किसी भी कार्यकर्ता ने पोषाहार उठाते हुए पाई गई या फिर सुपरवाइजर वितरण करते हुए मिली तो पोषाहार की होली जलाई जाएगी। उन्होंने शनिवार को फिर से सभी ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को धरना ब्लाक पर न देकर जनपद स्थित परियोजना कार्यालय पर जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में धरने में पहुंचने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान मोनिका, विमलेश, संगीता, विजय प्रभा, सुनिता, रेणूबाला, पवन, रविता, बबीता, रीता, संतोष, ओमती, सीमा, निर्मला, सुनिता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें