फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटकता हुआ ऊन जा पहुंचा पश्चिम बंगाल का युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

ऊन क्षेत्र के गांव हथछोया में युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस उसको चौकी पर ले गई। वहां पूछताछ में मालूम चला कि युवक पश्चिम बंगाल का निवासी है। 10 वीं कक्षा में फेल होने के बाद से उसकी मनोदशा ठीक नहीं है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

सोमवार को गांव हथछोया के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक संदिग्ध युवक गांव के पास घूम रहा है। उसके संदिग्ध बांग्लादेशी होने की आशंका जताई गई। इसके बाद पुलिस उसे ऊन चौकी पर ले गई। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक उससे पूछताछ की गई। उसके पास से तीन पहचान पत्र मिले, जिनमें आधार कार्ड और कॉलेज का पहचान पत्र भी था। उसमें युवक की जन्मतिथि 1997 लिखी हुई थी। वहीं, मंगलवार दोपहर खुफिया विभाग की टीम ने उससे पूछताछ की। इसके बाद मालूम चला कि युवक का नाम शादाब और उसके पिता का नाम सलीम है। शादाब पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के रानीगंज का निवासी है। फोन पर बातचीत में शादाब के पिता सलीम ने पुलिस को बताया कि दसवीं में फेल होने के बाद शादाब की मनोदशा ठीक नहीं है। आठ दिन पूर्व से वह लापता हो गया था, तब से उसे तलाश करने में लगे हुए थे। ऊन चौकी इंचार्ज नरेश कुमार सिंह ने बताया कि शादाब के परिजनों से बात हो गई है। वह शादाब को लेने के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों के आने पर लिखा पढ़ी पूरी करके शादाब परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें