फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में हुआ दीवार निर्माण शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना।
विज्ञापन

गांव पांथुपुरा के मजरा ताहरपुर में प्राथमिक विद्यालय की चाहरदीवारी का निर्माण पुलिस और राजस्व टीम की मौजूदगी में शुरू करा दिया गया। काफी समय से चहारदीवारी को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन

करीब दो वर्षो से ग्राम प्रधान पक्ष विद्यालय की चहारदीवारी कराने के प्रयास में लगा था। जब भी दीवार का निर्माण शुरू हुआ, तो विपक्षी लोग उक्त जमीन को अपनी बताते हुए निर्माण का विरोध करते थे। इस कारण बार बार निर्माण रोकना पड़ता था। ग्राम प्रधान विनोद ने इस बारे में अधिकारियों से शिकायत की और पुलिस तथा राजस्व टीम की मौजूदगी में दीवार निर्माण कराने की मांग की थी। इसी के चलते बृहस्पतिवार को कानूनगो सत्यप्रकाश और लेखपाल रामकुमार चौसाना चौकी से पुलिस टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। मजदूरों को लगाकर विद्यालय की चाहरदीवारी का निर्माण शुरू कराया। पुलिस की मौजूदगी होने की वजह से विपक्षी लोग विरोध नहीं कर पाए। चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि राजस्व विभाग ने चाहरदीवारी के निर्माण के दौरान पुलिस सुरक्षा की मांग की थी, जिसके चलते पुलिस मौके पर साथ भेजी गई थी। निर्माण शुरु हो गया है, किसी तरह का विवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें