बच्चे 25 नवंबर तक भर सकते है नवोदय प्रवेश परीक्षा फॉर्म
शामली, 28 अक्तूबर
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र-छात्राएं 25 नवंबर तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया से आवेदन कर सकते हैं। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अधिक से अधिक आवेदन फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश परीक्षा 2018-19 के लिए आवेदन फॉर्म आ चुके है। इच्छुक छात्र छात्राएं दो प्रक्रिया से आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने वाले इच्छुक बच्चों के लिए जन सेवा केंद्रों पर 20 रुपये प्रति आवेदन निर्धारित किया गया है। बच्चे या अभिभावक जनपद के किसी भी सेवा केंद्र पर जाकर 25 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई ऑफलाइन प्रक्रिया से आवेदन करना चाहता है, तो वह सभी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय या फिर बीएसए कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। डीएम इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से शासकीय, अर्द्धशासकीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा पांच में पढ़ने वाले अधिक से अधिक बच्चों के आवेदन फॉर्म भरवाने के निर्देश दिए हैं। कोई भी अभिभावक अधिक जानकारी के लिए बीएसए कार्यालय बनत में पहुंचकर प्राप्त कर सकता है।