फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम देवराज को नहीं मिल रहे उसके अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम देवराज को नसीब नहीं हुआ अपनों का गोद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली।
पांच माह पूर्व शामली रेलवे स्टेशन पर लावारिस अवस्था में मिले मासूम देवराज के परिजनों का पता नहीं चल पा रहा है। बाल कल्याण समिति ने कहा है कि 60 दिन के भीतर यदि बालक के अभिभावक सामने नहीं आते हैं, तो बालक को गोद देने की प्रक्रिया कराई जाएगी।
नौ मई को शामली रेलवे स्टेशन पर साढ़े चार वर्षीय देवराज लावारिस अवस्था में मिला था। उसने अपने पिता का नाम विष्णु बताया था, लेकिन वह अपने घर का पता नहीं बता सका था। पुलिस ने देवराज को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया था। बाल कल्याण समिति के आदेश पर ही 11 मई को देवराज को राजकीय बाल (शिशु) गृह दत्तक ग्रहण इकाई जिला रामपुर पहुंचा दिया गया था। अब बाल कल्याण समिति उक्त बालक को दत्तक ग्रहण (नियमानुसार गोद दिए जाने) हेतु स्वतंत्र घोषित करने पर विचार कर रही है। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रसून राय ने बताया कि यदि 60 दिन के भीतर बालक का कोई माता-पिता या अभिभावक अपनी दावेदारी ठोस साक्ष्यों सहित बाल कल्याण समिति कार्यालय शामली में दर्ज नहीं कराता है, तो उसके बाद किसी भी व्यक्ति की दावेदारी मान्य नहीं होगी और बालक को दत्तक ग्रहण हेतु स्वतंत्र घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद देवराज को किसी उपयुक्त दंपति को गोद दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

अहसान को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया
जलालाबाद। सोशल लाइफ सर्विस आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रिजवान अहमद जिला अध्यक्ष शोकीन मलिक ने कस्बे के कुरैशी चौक पर बैठक आयोजित की। कस्बे के चौधरी अहसान कुरैशी को जनपद का जिला उपाध्यक्ष, मुस्तकीम मसूरी को नगर अध्यक्ष जलालाबाद, डाक्टर खालिद जमाल रहमानी को महासचिव मनोनीत किया है। इस दौरान यूनिस कुरैशी, हाजी रसीद, शब्बीर अहमद, खुर्शीद अहमद, शहीद आदि मौजूद रहे।
प्रशासन ने होर्डिंग और बैनर उतरवाए
जलालाबाद। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी प्रशासक शैलेंद्र मिश्रा ने नगर पंचायत के कर्मचारियों को साथ लेकर कस्बे के मुख्य मार्गों, राष्ट्रीय मार्ग, गली, चौराहों व सार्वजनिक स्थानों और दीवारों पर लगे होर्डिंग, बैनर, पोस्टरों को उतारने का अभियान चलाया। अभियान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक अभियान चला। इस दौरान ब्रह्मपाल शर्मा, विनोद शर्मा, पुष्पेन्द्र कुमार, पवन कुमार, आशुतोष, सफाई नायक निसार अहमद आदि के साथ समस्त सफाई कर्मचारी रहे।
विज्ञापन

गंगा स्नान के लिए दो बस रवाना
जलालाबाद। सनातन सत्संग भवन लुहारी गेट के प्रांगण से शनिवार सुबह आठ बजे कार्तिक मास महात्म कथा समिति की ओर से गंगा स्नान परिक्रमा हेतु दो बसें हरिद्वार के लिए रवाना हुई। इस दौरान भगत अवनीश , राजकुमार, मदन, वंदना शर्मा, कोमल, नीलम शर्मा, राखी, पूनम, सुभाष चन्द्र शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें