फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी दिवस पर सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शहर के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
बुधवार को हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य मीना कुमारी ने छात्राओं को बताया कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है। हम सभी को इससे प्रेरित होना चाहिए। राष्ट्रभाषा का ज्ञान सदैव सभी को भली प्रकार रहना चाहिए। हमारा सम्मान और हमारे राष्ट्र का गौरव ही हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी है। कॉलेज की शिक्षिकाओं ने भी गोष्ठी के माध्यम से विस्तारपूर्वक राष्ट्रभाषा के बारे में बताया। सुलेख प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रधानाचार्य ने बताया कि हिंदी दिवस पर बृहस्पतिवार को कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें