फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लाह की बारगाह में झुके अकीदमंदों के सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना/शामली।
विज्ञापन

जिलेभर में शनिवार को ईद-उल अजहा हर्षोल्लास से मनाया गया। ईदगाह के अलावा मसजिदों में ईद की नमाज अदा हुई। देश और दुनिया में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी गई। जरूरतमंदों की मदद के लिए इंसानियत का पैगाम दिया गया। वहीं, इस दौरान पुलिस-प्रशासन की तरफ से कड़ी चौकसी भी बरती गई।
शनिवार को शामली में कैराना रोड स्थित ईदगाह पर मौलाना शौकीन ने ईद की नमाज अदा कराई। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म इंसानियत का पैगाम देता है। हर मुसलमान का फर्ज बनता है कि वह जरूरतमंदों की मदद करें। भाईचारा कायम रखने का कार्य करें। इस दौरान हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की। इसके बाद सभी लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा, एसडीएम सुरजीत सिंह, कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम, राशिद अली चौहान, राशिद पहलवान, विजय कौशिक, नसीम भूरा आदि ने लोगों को ईद की शुभकामना दीं। वहीं, ईदगाह के बाहर लगी खिलौने की दुकानें से बच्चों ने जमकर खरीदारी तथा झूलों का आनंद लिया। इस दौरान पालिका परिषद की तरफ से साफ सफाई कर कली चूना डलवाया गया था। वहीं, शांति और कानून-व्यवस्था के लिहाज से पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कस्बा कैराना में ईदगाह, जामा मस्जिद, अड्डे वाली मस्जिद, सराय वाली मस्जिद, दरबार वाली शाही मस्जिद, खजुरो वाली मस्जिद, मदरसा अरबिया इशातुल इस्लाम आदि में हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा करते हुए कौम व मुल्क की तरक्की के लिए दुआएं की। लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। इसके बाद घरों में पशुओं की कुर्बानी दी गई। अड्डे वाली मसजिद पर सुबह सात बजे ईद की नमाज के समय पुलिस ने पानीपत-खटीमा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद करा दी। रूट डायवर्ट करते हुए बाईपास से वाहनों को निकाला गया। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें