कस्बे में शुक्रवार को विशेष रुप से सफाई स्वच्छता अभियान चलाया गया। कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराते हुए नागरिकों को स्वस्थ रखने की कोशिश की गई।
जलालाबाद के नगर पंचायत अधिशासी शैलेंद्र मिश्रा के साथ सभी कर्मचारियों ने नगर भ्रमण कर साफ सफाई का जायजा लिया। जिसके बाद नगर के नया बाजार, पाल मार्केट, गयूर अली खां मार्केट, पाल मार्केट, पुराना बाजार, इंद्रा गेट रोड, कुरैशी चौक आदी में बहने वाले बडे़ नाले नालियों की सफाई कराकर गंदगी को नगर से बाहर डलवाया। कीटनाशक दवाई का मच्छर व कीड़ों आदि को मारने के लिए फॉगिंग मशीन से छिड़काव कराया। ईओ ने बताया कि इस प्रकार से यह सफाई अभियान व दवाई छिड़काव का कार्यक्रम लगातार कस्बे के हर वार्ड में बाजारों में लगातार पूरे सप्ताह तक चलेगा। अभियान में ईओ, वरिष्ठ लिपिक ब्रह्मपाल शर्मा, विनोद शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, आशुतोष, सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।
मंडलायुक्त करेंगे पौध रोपण
शामली। कृष्णा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पौधरोपण अभियान शनिवार से शुरू हो जाएगा। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल शामली क्षेत्र के गांव झाल में कृष्णा नदी किनारे पहुंचकर पौध रोपण करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी ने बताया कि कृष्णा नदी किनारे बसे करीब 32 गांवों में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। ताकि नदी किनारे का भूजल स्तर ऊंचा हो सके और शुद्ध हो सके।