सपा ने निकायों के नगराध्यक्ष नियुक्त किए
शामली। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने जिले के विभिन्न निकायों में नगराध्यक्ष मनोनीत किए हैं। नगराध्यक्षों को मनोनयन पत्र सौंपे गए। साथ ही खतौली में ट्रेन हादसे में मारे गए यात्रियों तथा ऊन कस्बा के पीएचडी के छात्र राहुल चौधरी की मौत पर शोक प्रकट किया गया।
रविवार को मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने खतौली ट्रेन हादसे पर दुख प्रकट किया और मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसी दौरान जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने नगराध्यक्षों के मनोनयन की घोषणा की, जिसमें राशिद अली चौहान को शामली नगराध्यक्ष, मोहम्मद सालिम अंसारी को कैराना, डाक्टर राजपाल सिंह को एलम, वेदपाल सिंह को बनत, हाजी रफीक कुरैशी को गढ़ीपुख्ता, नीरज चिकारा को ऊन, नारायण सिंह कश्यप को झिंझाना और अय्यूब ठेकेदार को कांधला का नगराध्यक्ष मनोनीत किया। इसके अलावा विनोद वर्मा कैल को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस दौरान विजय कौशिक, प्रदीप चौधरी, उमेश कुमार, संजय राणा, महबूब राणा, जावेद जंग आदि मौजूद रहे। उधर, ऊन नगराध्यक्ष बनने पर नीरज चिकारा का कस्बा ऊन में पहुंचने पर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में नीरज पहलवान, नरेंद्र चिकारा, सुरेंद्र चिकारा, सचिन मलिक, जसबीर, जिंदा हसन शकूर अहमद आदि मौजूद रहे।