फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के पास फैली गंदगी से लोगों में रोष, हंगामा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप बस्ती में गंदगी फैली होने के कारण बस्ती के लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला खैल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप बस्ती में पिछले काफी दिनों से गंदगी का ढेर लगा हुआ है। राजा, सुलेमान, देवेंद्र, रामकमल, सलीम, उस्मान, काला आदि के अनुसार बस्ती में पिछले काफी समय से गंदगी का ढेर लगा हुआ है। कई बार पालिका प्रशासन को मामले की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन पालिका प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस मामले को स्वास्थ्य विभाग के लोगों ने अपने उच्चाधिकारियों को बताकर समस्या के समाधान की मांग की। जिसके बाद भी मामले में कोई समाधान नही हो पाने के कारण लोग परेशान है। इससे आक्रोशित बस्ती के लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। बस्ती के लोगों ने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें