बाबा बर्फानी की गुफा की सजेगी भव्य झांकी
शामली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन बाबा बर्फानी की गुफा की भव्य झांकी मंगलवार को शहर के मोहल्ला बड़ाबाजार हलवाईहट्टा में श्री सत्यनारायण शिव मंदिर लगाई जाएगी। बाबा बर्फानी की भव्य झांकी की तैयारी कर ली गई है। उधर, श्री जैन कन्या इंटर कालेज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राधाकृष्ण के गीतों पर मनोहर नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्या रूचिता ढ़ाका ने छात्राओं को श्रीकृष्ण की लीलाओं के बारे मे बताया। मंच का संचालन रेखा ने किया। शैला आर्य, इंदु शर्मा, मोनिका बंसल, बीना, निधि जैन, नीलम शर्मा, भावना रानी आदि शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।