शामली।
भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पवन तरार की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों के दौरान अगस्त में खेल कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया। खेल कार्यक्रम अगस्त माह में होंगे, जिसके लिए 12 लोगों की कमेटी का गठन कर लिया है। जिसमें पुनीत द्विवेदी, संदीप नामदेव, गोपाल चौहान, अमित विश्वकर्मा, सुनील अरोरा, अमित गोयल, सर्वेश वर्मा, तरुण खोटियान, सुधीर मलिक, मनोज कंडेला, गुलबीर तोमर, अनुराग शर्मा को शामिल किया गया है।