फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं का अवैध कटान किया तो होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

पशुओं के अवैध कटान पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को शामली कोतवाली में मीट व्यापारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर अवैध रूप से पशु कटान किया गया, तो कड़ी कार्रवाई होगी।
शहर के मोहल्ला काजीवाड़ा और आजाद चौक सहित कई जगह पशुओं का अवैध रूप से कटान किया जाता है। पुलिस अवैध कटान रोकने के लिए छापा मारती है तो कुछ लोग विरोध करते हैं। यही नहीं पुलिस पर जानलेवा हमले तक किए जाते हैं। एक सप्ताह में हुई इस तरह घटनाओं के मद्देनजर मंगलवार को एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा तथा एएसपी जगदीश शर्मा ने शामली कोतवाली में मीट व्यापारियों की बैठक ली। बैठक में एसपी ने कहा कि किसी भी सूरत में पशुओं का अवैध कटान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी कि मीट का कारोबार लाइसेंस लेने के बाद ही करें। यदि कोई अवैध रूप से मीट बेचता पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान सभासद नसीम उर्फ भूरा ने कहा कि कुछ लोग पुलिस की मुखबिरी करके बच्चों का झूठा नाम लिखवा देते हैं, जबकि अवैध पशु कटान से उनका कोई मतलब नहीं होता। उन्होंने ऐसे मामलों में जांच कर फर्जी नामों को निकलवाने की बात कही। एएसपी जगदीश शर्मा ने कहा कि यदि पुलिस दबिश डालने जाती है तो उन पर जानबूझकर हमला किया जाता है। मीट व्यापारियों ने पांच सदस्य टीम बनाने की बात कही, जो पुलिस को अवैध कार्यों के बारे में सूचना देगी तथा पुलिस कार्रवाई में सहयोग करेगी। इस दौरान कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम, एसएसआई रामकुमार और घनश्याम त्यागी आदि पुलिसकर्मियों के अलावा मीट व्यापारी नसीम उर्फ भूरा, साजिद, इंतजार, कालू मेंबर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


तमंचे सहित फोटो खिंचवाना पड़ा भारी
शामली। मंगलवार को जब पुलिस अधीक्षक शामली कोतवाली में मीटिंग ले रहे थे, तभी उनके मोबाइल पर किसी ने व्हाट्सएप पर एक युवक का फोटो भेजा, जो हाथ में तमंचा लिए था। वह युवक भी मीटिंग में मौजूद था। एसपी ने उक्त युवक से पूछताछ कराने का निर्देश दिया। इस पर शामली कोतवाली पुलिस ने युवक को थाने में ही बैठा लिया। बाद में मीट व्यापारियों के कहने पर युवक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें