शामली में जिला अस्पताल का निरीक्षण करतीं डीएम जसजीत कौर।
- फोटो : SHAMLI
डीएम ने परखी कोविड अस्पताल की व्यवस्थाएं
शामली। डीएम जसजीत कौर ने कोविड एल-1 और एल-2 अस्पताल का निरीक्षण कर वहां पर पर्याप्त व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिला संयुक्त चिकित्सालय में बनाए गए 100-100 बेड वाले एल-1 एवं एल-2 अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डीएम ने व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने चिकित्सालय में साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी से जानकारी प्राप्त की। सीएमओ वीर बहादुर ढाका ने बताया कि एन-1 में 26 मरीज भर्ती किए गए हैं, जबकि एल-2 में तीन व्यक्तियों को रखा गया है। डीएम ने निरीक्षण के समय ने अस्पतालों में ऑक्सीजन सेंटर, आईसीयू ऑपरेशन कक्ष, महिला-पुरुष वार्ड, पुरुष-महिला शौचालय, कांफ्रेंसिंग हॉल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कक्ष, चिकित्सा अधिकारी कक्षों का निरीक्षण किया। उन्हें अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डा. सफल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-