फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल इंप्रूवमेंट कपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन 31 मई तक करे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित वर्ष 2019 की हाईस्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए छात्र-छात्राएं 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव के निर्देश पर संचालित वर्ष 2019 की हाईस्कूल परीक्षा में कंपार्टमेंट के लिए आवेदन विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइट यूपी एमएसपी.इडीयू.इन पर मांगे जा रहे हैं। संबधित छात्र-छात्राएं अपने पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क करके परीक्षा शुल्क 256.50 रुपये तथा एक प्रार्थनापत्र के साथ अंक पत्र की छाया प्रति संलग्न कर प्रस्तुत करेंगे। प्रधानाचार्य समस्त छात्रों के परीक्षा शुल्क एक मुश्त कोषागार में चलान के माध्यम से जमाकर शुल्क का विवरण तथा संबधित छात्र का अनु क्रमांक व उसके कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले विषय को 31 मई की बारह बजे तक अपने विद्यालय के पासवर्ड से वेबसाइट पर आन लाइन अपलोड करेंगे। कंपार्टमेंट परीक्षा हेतु परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा आंतरिक मूल्यांकन 21 मई से लेकर 31 मई के मध्य संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा संपादित कराया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य ऐसे परीक्षार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन से संबंधित विषयवार अंकों की सूची संबधित क्षेत्रीय कार्यालय को 10 मई तक अवश्य उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें