फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना के दस स्कूल होंगे स्मार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने और शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए स्मार्ट क्लास चलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से कैराना ब्लॉक क्षेत्र के दस स्कूलों को चयनित किया गया है। प्रशासन ने ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सचिवों को तमाम व्यवस्था मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा ने शिक्षा का स्तर सुधारने के उद्देश्य से कैराना और कांधला ब्लॉक क्षेत्रों में दस-दस प्राइमरी स्कूलों में प्रोजेक्टर के तहत पढ़ाई कराने की पहल शुरू की गई है। दो दिन पहले एसडीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर स्मार्ट क्लास चलवाने के लिए स्कूलों के चिह्निकरण के निर्देश दिए थे। इनमें कैराना ब्लॉक से 10 प्राइमरी स्कूलों का चयन कर लिया गया है। इनकी सूची एसडीएम को सौंपी जा चुकी है। जिन स्कूलों का चयन हुआ है, उनकी शिक्षा के क्षेत्र में खासी भागीदारी रही है। स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू कराने के लिए उनमें प्रोजेक्टर के साथ-साथ पंखों की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिए गए हैं। उधर, कांधला ब्लॉक से अभी स्कूलों की सूची तैयार नहीं हो सकी है। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को जल्द सूची मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान भी होंगे सम्मानित
स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और सुंदरता की बात करें, तो इसमें सर्वप्रथम अध्यापक की भूमिका अहम होती है। इसके अलावा उनमें ग्राम प्रधान का योगदान भी तारीफ के काबिल माना जाता है। एसडीएम का कहना है कि उपरोक्त स्कूलों में स्मार्ट क्लास की शुरूआत होने के बाद तहसील मुख्यालय पर समारोह आयोजित कर अध्यापकों के साथ-साथ ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया जाएगा।

ये स्कूल हुए चयनित
प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़-1
प्राथमिक विद्यालय आर्यपुरी
प्राथमिक विद्यालय झाड़खेड़ी
प्राथमिक विद्यालय इस्सापुर खुरगान
प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर राई
प्राथमिक विद्यालय अलीपुर
प्राथमिक विद्यालय-3 भूरा
प्राथमिक विद्यालय जगनपुर
प्राथमिक विद्यालय-1 कंडेला
प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर सुन्हेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें