शामली। वरिष्ठ नागरिक वेलफेयर सोसायटी की ओर से रेलवे पार्क में योग शिविर आयोजित किया गया। जिसमें पतंजलि योग पीठ के प्रभारी नरेंद्र सिंह द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को प्राणायाम कराकर योग के प्रति जागरूक किया। शुक्रवार शाम पांच बजे शहर के रेलवे पार्क में वरिष्ठ नागरिक वेलफेयर सोसायटी की ओर से योग शिविर आयोजित किया गया। नरेंद्र सिंह ने बताया कि योग प्राणायाम के द्वारा घुटने, कमर का दर्द, कब्ज गैस, मोटापा आदि पर काबू पाया जा सकता है। मौके पर विनोद चौधरी, रामपाल शर्मा, रमेश शर्मा, अशोक सैनी, संतोष कुमार, निरंजन सिंह, रविंद्र सिंह, महावीर सिंह, जयकिशन, विनोद कुमार अत्री आदि का सहयोग रहा।