फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल समाज की मेधावी छात्राएं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। अग्रवाल युवा समागम कमेटी की ओर से सीबीएसई इंटरमीडिएट में शानदार अंक हासिल करने वाली बेटियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मोहल्ला शाहलाल में आयोजित सम्मान समारोह में कमेटी प्रबंधक मोहित तायल ने बताया कि सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में अग्रवाल समाज की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देकर क्षेत्र व समाज का मान बढ़ाया है। थानाभवन की आस्था गोयल ने 95 फीसदी, हसनपुर लुहारी गांव निवासी रिया संगल ने 94 फीसदी अंक प्राप्त कर अपनी सफलता की नींव रखी। कमेटी की ओर से दोनों छात्राओं को महाराजा अग्रसैन का स्मृृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक मंडल से अनमोल गर्ग, शिवम गोयल, अध्यक्ष हिमांशु बिंदल, पीयूष गोयल, रोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें