फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गलत पोस्ट करा सकती है आपको फेसबुक से आउट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली/थानाभवन। लोकसभा चुनाव के एलान के बाद पार्टी से लेकर प्रत्याशी और उनके समर्थक सोशल मीडिया पर सक्रिय हो चुके है। विरोधियों पर आरोप और अपने कार्यों का तेजी से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। यहां तक की अपनी लहर में फिजा बनाने के लिए तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश की गई गलत पोस्ट की भरमार सी है। मगर, आपको अब सचेत होने की जरूरत है। यदि आप गलत पोस्ट करते या विवादित पोस्ट को शेयर करते हैं तो आप फेसबुक से बेदखल कर दिए जाएंगे।
आईटी एक्सपर्ट दुर्गेश के अनुसार लोकसभा चुनाव को देखते हुए फेसबुक ने नया फीचर अपडेट किया है। इसके तहत आपकी हर पोस्ट की निगरानी होगी। यदि आप कोई भ्रम फैलाने वाली पोस्ट करते हैं और उस पोस्ट को कोई शेयर करता है, फेसबुक दोनों का अकाउंट बंद कर देगा। यहां तक की जिस नंबर से व्यक्ति ने अपना अकाउंट बनाया है। उस नंबर से उक्त व्यक्ति फेसबुक पर दोबारा कभी अकाउंट नहीं बना सकेगा। साथ ही इसकी जानकारी संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को भेजी जाएगी। इसलिए जरा ध्यान दें कि कहीं आप शिकंजे में न फंस जाएं।
विज्ञापन


रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही बना सकेंगे फेसबुक पेज
आप उसी मोबाइल नंबर से पेज बना सकेंगे जो आपके फेसबुक अकाउंट पर पंजीकृत है। साथ ही जिस नाम से पेज बनाएंगे, पेज पर एडमिन का नाम भी दिखेगा। अभी तक पेज पर एडमिन का नाम नहीं दिखता था। साथ ही अपने पेज का जब आप दूसरे व्यक्ति को एडमिन बनाना चाहेंगे तो उसे भी अपने फेसबुक अकाउंट की पूरी जानकारी बतानी होगी। इसमें आईडी पर पंजीकृत मोबाइल नंबर अहम हैं। इसी स्थिति में दूसरा कोई व्यक्ति एडमिन बन सकता है।

फेक आइडी पर पैनी नजर
फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर बनी फेक आईडी की निगरानी बढ़ गई है। तेजी से तीनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बने फर्जी अकाउंट बंद किए जा रहे हैं। इनमें फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा नजर हैं।
विज्ञापन


ऐसे पहचाने फेक आइडी
यदि आपको को कोई व्यक्ति फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजता है तो सबसे पहले उसके अकाउंट पर कॉमन फ्रेंड चैक करें। इसके बाद उसकी डीपी (डिस्पले पिक्चर) वेरिफाई करे। साथ ही आईडी बनने की तारीख और अपलोड की गई फोटो की भी जांच करें। रिक्वेस्ट भेजने वाले व्यक्ति को मेसेज कर उसके बारे में जानकारी करें। तब ही उसको फ्रेंड बनाएं। इसके अलावा लाइक और कमेंट देखें, इससे आइडी की विश्वसनीयता का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें