झिंझाना। गांव भनेड़ा उद्दा में ‘भावपूर्ण श्रद्धांजलि दौड़’ का आयोजन किया गया। जिसमें युवा और पूर्व सैनिकों ने दौड़ कर पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवान को श्रद्धांजलि दी।
पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की याद में थानाभवन के गांव भनेड़ा उद्दा से शुरू हुई ‘भावपूर्ण श्रद्धांजलि दौड़’ झिंझाना के गाड़ीवाला चौराहे पर पहुंची। जहां बंटी तोमर, नरेंद्र कश्यप आदि ने धावकों के ऊपर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जलपान कराने के बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने हरी झंडी दिखाकर झिंझाना से वापस भनेड़ा के लिए रवाना किया। दौड़ में शामिल जयद्रथ एयरफोर्स के सिपाही व फौजी कुलदीप चौहान ने बताया कि गांव के युवाओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए 50 किमी दौड़ का आयोजन रखा है जो भनेड़ा से चलकर झिंझाना ओर झिंझाना से वापस भनेड़ा में संपन्न होगी। मौके पर योगेंद्र सिंह आर एस एस, विक्की भाटिया, सचिन कुमार, आनंद कुमार, विकास प्रधान, श्रीकांत, अमरीश, कुलदीप, ललित, आशुतोष, मोनू राणा, निशांत आदि मौजूद रहे।