फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 लोकसभा चुनाव भाजपा सेक्टर संयोजक की बैठक शनिवार को , भाजपा नेताओं ने तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी के मद्देनजर शामली के सिल्वर बेल्स स्कूल में शनिवार को होने वाली सेक्टर संयोजक बैठक में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। शनिवार को होने वाली बैठक की तैयारियों के संबंध में बृहस्पतिवार को भाजपा नेताओें ने सभा स्थल का जायजा लिया। भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महामंत्री मोहित बेनीवाल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने सिल्वर बेल्स स्कूल में पहुंचकर तैयारियों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया कि शनिवार को होने वाली सैक्टर संयोजक बैठक को सहारनपुर लोकसभा संघ नाम दिया गया है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत कुमार, उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर सिंह, यूपी लोकसभा चुनाव सह प्रभारी अजय कुमार सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी कुमार त्यागी प्रमुख रूप से हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें