थानाभवन। मोहल्ला मौहम्मदीगंज निवासी अनीश बृहस्पतिवार को बाइक से कस्बे से थानाभवन आ रहा था। जैसे ही वह डीपीएस स्कूल के समीप पहुंचा तो उसकी बाइक की सामने से बाइक पर ही आ रहे आशुतोष निवासी थानाभवन से भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। शोरशराबा होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायल को कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया।