फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ात्राओं की सुविधा के लिये बस रोकेगी प्रदेश परिवहन निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
अब कांधला कॉलेज के पास रुकेगी रोडवेज बस
विज्ञापन

कांधला। अब यूपी रोडवेज की बसें दिल्ली हाईवे पर कांधला कालेज के निकट भी रुका करेंगी। परिवहन निगम ने कालेज प्रबंधक के अनुरोध में यहां स्टॉपेज को मंजूरी दे दी है। इसके बाद छात्राओं को कालेज आने जाने की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। इससे क्षेत्र की हजारों छात्राओं को लाभ होगा।
विज्ञापन

ऐसे में छात्राओं को यहां तक आने जाने में परेशानी होती है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसें भी यहां नहीं रुकती थी। छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए कॉलेज प्रबंधक डॉक्टर साहब सिंह ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम विभाग के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर समस्या के निस्तारण की मांग की थी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने पत्र के आधार पर जांच सर्वे कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के समक्ष भेज दी थी। जिसके चलते उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने छात्र छात्राओं की समस्या को गंभीरता के साथ लेते हुए कॉलेज को फेयर स्टापेज घोषित कर दिया है। कालेज प्रबंधक ने दावा किया कि अब यहां पर रोडवेज की बस रुकेंगी और छात्राओं को परेशान नही होना पडे़गा। इस संबंध में परिवहन निगम के अधिकारियों ने भी अवगत करा दिया है। अब कालेज पर फेयर स्टॉपेज बनेगा और परिचालकों की टिकट मशीन में भी इस स्टॉपेज का किराया फीड हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें