फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सृष्टि गोयल को मिस फेयरवेल, मोहित कुमार मिस्टर फेयरवेल चुना

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आरके डिग्री कालेज मेें बीएससी बायो के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित फेयरवेल पार्टी में सीनियर छात्र-छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सृष्टि गोयल को मिस फेयरवेल, मोहित कुमार मिस्टर फेयरवेल चुने गए।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ कालेज प्रबंधन समिति के सचिव उमेश चौधरी प्राचार्या डॉक्टर अरविंद कुमार, चीफ प्रोक्टर प्रोफेेसर आरपी सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में सृष्टि गोयल को मिस फेयरवेल मोहित कुमार मिस्टर फेयरवेल चुना गया है। मीनू तोमर, आयुषी तोमर, अंजनी जैन, आरजू चौहान, सना, विनय शर्मा, प्रियांशी, सिल्की सैनी, शशि गोयल, मानसी, गरिमा मलिक, स्वातिदत्ता, शालू, रिंपी जैन, विशाल तरार, राहुल गांधी ने गीत व नृत्य प्रस्तुत किए। बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर्स को उपहार से सम्मानित किया। डॉक्टर मनोज बालियान, डॉ. एमआर सैनी आदि ने छात्राओं पुरस्कृत किया। डॉ. प्रवीण अहमद, डॉ. सीबी पटेल, राजीव कुमार, प्रवीण कुुमार, दीपा, मनु, अंकुर, शिवानी आदि मौजूद रहे। उधर, रायल पब्लिक स्कूल में बारहवी कक्षा का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सीनियर छात्र-छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय प्रबंधक अमर दीप मलिक ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय शिवानी कंदौला ने छात्र-छात्राओं को अपने दायित्व निर्वाहन करने पर जोर दिया।

अनुुराधा प्रजापति का हुआ सम्मान
शामली। श्रीसत्यनारायण इंटर कालेज शामली की होनहार छात्रा अनुराधा प्रजापति ने 41वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में राज्य में गोल्ड मेडल प्राप्त करके विद्यालय लौटने पर अध्यक्ष ब्रजभूषण संगल, प्रबंधक अनुज तायल, कोषाध्यक्ष राकेश गर्ग, प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने विजेता छात्रा को पुरस्कृत किया। मौके पर रामनाथ, सतीश आत्रे, शिवकुमार, फूल कुमार, अंजलि जैन, अमित कुमार, मोहित मित्तल, लोकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें