थानाभवन। ग्रामीणों की शिकायत के बाद राजस्व विभाग की टीम ने पशुचर की भूमि की पैमाइश कर कब्जा मुक्त कराई। लेखपाल सुरेशपाल शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के गांव मुल्लापुर में पशुचर की कुछ भूमि पड़ी थी। शिकायत के बाद बुधवार को पुलिस की मदद से वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भूमि को पैमाइश के बाद कब्जा मुक्त करा दिया गया है।