फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग-अलग दुर्घटनाओं में छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी गजेंद्र अपने साथी बिल्लू के साथ शनिवार को बाइक पर सवार होकर क्षेत्र के गांव मीमला में गए हुए थे। लौटते वक्त दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों युवक घायल हो गए। चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। कैराना निवासी अहसान, इस्लाम, फुरकान और रिजवान अपनी पिकअप गाड़ी से गांव जिड़ाना में प्याज और लहसून बेचने जा रहे थे। आल्दी मोड के निकट उनकी गाड़ी के सामने बाइक सवार युवक आ गया। युवक के बचाने के चक्कर में गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। इसमें चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें