फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व टीम का विरोध कर बकायेदार को छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व टीम का विरोध कर बकायेदार को छुड़ाया
विज्ञापन

कैराना। गांव बसेड़ा में राजस्व टीम के साथ हाथापाई कर बकायेदार को छुड़ा लिया। बुुधवार शाम नायब तहसीलदार कोविंद्र गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व टीम बकाया वसूली के लिए गांव बसेड़ा में गई थी। टीम ने एक बकायेदार को पकड़ लिया, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध करते हुए टीम से हाथपाई कर बकायेदार को छुड़ा लिया। नायब तहसीलदार कोविंद्र गुप्ता ने बताया कि बुुधवार शाम को गांव बसेड़ा में राजस्व वसूली के लिए टीम के साथ गए थे। वहां पर बकाया जमा न करने पर एक बकायेदार को हिरासत में ले लिया। इस पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर टीम का विरोध करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। आरोपियों ने टीम के साथ हाथापाई और धक्का मुक्की करते हुए बकायेदार को छुड़ा लिया। ग्रामीणों के विरोध के चलते टीम वापस आ गई। नायब तहसीलदार कोविंद गुप्ता ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें