फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव मालेंडी में करंट लगने से किसान की मौत हो गई। गांव मालेंडी निवासी किसान संजीव (40) खेतीबाड़ी करता था। मंगलवार रात को घर में बिजली का फाल्ट आ गया था। किसान घर में फाल्ट दूर करने के लिए तार जोड़ रहा था, उसी समय करंट का झटका लगने से संजीव जमीन पर गिर गए। गंभीर हालत में परिजन उनको शामली अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव में पहुंचे शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें