बसपा कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुटें : गौतम
शामली। सपा और बसपा कार्यकर्ताओं ने बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। बसपा के सहारनपुर -मेरठ मंडल के जोन इंचार्ज प्रेमचंद गौतम ने कहा कि सपा-बसपा कार्यकर्ता आपस में तालमेल बनाकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
मंगलवार को कैराना रोड स्थित एक विवाह मंडप में बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिवस पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर व बसपा के संस्थापक कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर केक काटकर बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान हुई सभा में बसपा के सहारनपुर- मेेरठ मंडल के जोन इंचार्ज प्रेमचंद गौतम ने कहा कि सपा- बसपा गठबंधन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में बसपा कार्यकर्ता सपा कार्यकर्ताओं से आपस में तालमेल बनाकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। समारोह में बसपा के सहारनपुर मंडल के जोन इंचार्ज आशीर्वाद आर्य, बसपा के जिलाध्यक्ष सुशील नाहरियां, राजेंद्र उपाध्याय, अरविंद झाल, वेदपाल गहलोत, लोकेश कश्यप, संजीव जाटव, लोकेंद्र खेड़ी, सुुनील जाटव, रामलाल कश्यप, चुन्नी लाल श्रीपाल गोयल, अखलाक प्रधान, सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किरणपाल कश्यप, राशिद अली चौहान, अनुज पंवार, राशिद पहलवान, मुनव्वर जंग, कैराना के पूर्व प्रमुख असलम आदि मौजूद रहे। संचालन बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवीदास जयंत ने किया। खेड़ी करमू गांव में दिल्ली रोड चौपाल में बसपा की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर केक काटा गया। इस मौके पर लोकेंद्र खेडी, रामफूल ,अमीचंद, जोगीदास, अनुज कटारियां, अनिल कन्हैया, दीपक कुमार, उत्तम जयंत, अजय कुमार मौजूद रहे।
गठबंधन देश को नहीं दिशा देगा : सुधीर
फोटो समाचार
शामली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव व बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। उनकी लंबी उम्र की कामनाएं की गई।
सपा कार्यालय में बसपा सुप्रीमो मायावती, डिपंल यादव के चित्र लगाए गए थे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर पंवार ने केक काटकर सपा कार्यकर्ताओं को वितरित किया। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर पंवार ने डिंपल यादव व मायावती को नारी शक्ति का उदाहरण बताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन मील का पत्थर साबित होगा। गठबंधन देश को नई दिशा देगा। इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, जिला सचिव उमेश कुमार, महासचिव विजय कौशिक, देवेंद्र वालिया, सुरेंद्र यादव, बिट्टू ताना, मागेेराम मलिक, वेदपाल सिंह, असलम प्रमुख, महबूब राणा, दिलशाद सैफी, राजू विश्व प्रकाश, विनोद वर्मा, जावेद जंग, लोकेंद्र राणा, राशिद अली चौहान, भूपेंद्र सोनू कश्यप, सोमपाल कश्यप, नमित पंवार, योगराज सिह, ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।