शामली। वीवी इंटर कालेज रोड स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ईमानदारी और निष्ठा से काम करें। साथ ही कार्यकर्ता भाजपा संगठन को मजबूत बनाएं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाने के लिए आह्वान किया। नवनियुुक्त पदाधिकारी भाजपा जिला मंत्री रवि गोयल, अभय तोमर, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार चौहान, नीरज उपाध्याय, जिला मंत्री राजकुमार शर्मा, सुनीत पाल, छत्रपाल कश्यप, चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी विजेंद्र कश्यप आदि का फूल माला पहनाकर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार द्वारा स्वागत किया गया। मौके पर भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर मलिक, जिला महामंत्री विशेेष सरोहा, जिला महिला उपाध्यक्ष शशि अरोरा, जिला मंत्री पूनम राणा, भाजपा युवा मोर्चा की जिला महामंत्री नंदू राणा, नियुक्त नगराध्यक्ष राकेश गर्ग, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, नीरज गौतम, पीयूष वर्मा, रोहित विश्वकर्मा, विनीत मलिक, नितिन, विस्तारक अभिषेक कोहली, मनीष भटनागर, मौहम्मद आरिफ आदि मौजूूद रहे।