कांधला। सैफी संघर्ष समिति के तत्वावधान में सैफी समाज की बैठक में समाज में फैली बुराइयों पर रोक के साथ ही शिक्षा पर जोर दिया गया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आबिद सैफी हिंदुस्तानी ने कहा कि समाज को प्रगति प्रदान करने के लिए बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया जाना चाहिए। शिक्षा से ही किसी भी समाज की प्रगति निर्भर करती है। कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए हमें आपसी विवादों को भूलकर संगठित होकर कार्य करना होगा। बैठक में समिति की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गुलशेन सैफी को सर्वसम्मति से जिला सचिव मनोनीत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद महमूद सैफी और संचालन गुलेशन सैफी ने किया। इस दौरान हाजी यासीन, असगर सैफी, नसीम, सैफी, वकील सैफी आदि मौजूद रहे।