शामली। गांधी चौक स्थित शिव कुटी मंदिर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। समाजसेवी विजय संगल को श्रद्घांजलि दी। पूर्व सभासद मनोज मित्तल ने कहा कि विजय संगल व्यापारी के साथ समाजसेवी भी थे। कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े थे। गरीब परिवार के लोगों की मदद करते थे। उनकी असमय मृत्यु व्यापारियों और गरीबों के लिए बहुत बड़ी क्षति है, जिसे कभी भी भरा नहीं जा सकता। सभा में प्रद्युम्मन सारस्वत, मनोज कुमार, बाबूराम, रोबिन गर्ग, शिवांक गर्ग, सतीश गर्ग, विजय कुमार, जोगेंद्र पाल सेठी, डॉ विपिन, सुनील उर्फ टम्मी आदि मौजूद रहे।