शामली। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की ओर से धीमानपुरा में कैंप कार्यालय में अमरशहीदों को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
अध्यक्षता रमेशचंद विश्वकर्मा तथा संचालन श्यामलाल शर्मा ने किया। इस मौके पर रामतौर तायल, सरदार राजेंद्र पाल सिंह, श्रीपाल गोयल, सुनील कुमार जैन, सरोज तोमर, संतोष कुमार संगल, मदन मित्तल, राजकुमार शर्मा, महेश चंद शर्मा, रामनाथ सैनी, श्याम सिंह विश्वकर्मा, कुलदीप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेटिव एसोसिएशन द्वारा शामली कोतवाली में वृक्षारोपण किया गया। पुलिस विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा तिरंगा भेंट किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय चौधरी, संजय आर्या, विजय पांडे, अमित, विनय, आबिद, दीपक अन्य सदस्य गण मौजूद रहे। कैराना रोड़ पर कैरियर व्हील्स प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के महाप्रंबधक आशीष कुमार जैन, आलोक कुमार जैन ने ध्वजारोहण किया, बाद में कंपनी की ओर पौधरोपण किया। कंपनी के प्रबंधक तरूणकुमार, वरूण, अपूर्व जैन, एचआर मेनेजर कुलवंत सिंह मौजूद रहे। अखिल भारतीय योगी उपाध्याय सेवा समिति की ओर से लिलौन में आयोजित कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूूराम उपाध्याय द्वारा ध्वजारोहण किया।