झिंझाना।
कस्बे के सब्जीमंडी चौराहे पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद संगल के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस पर बाजार के व्यापारियों ने ध्वजारोहण किया। थाने में प्रभारी राजकुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान धनंजय कौशिक, प्रवीण, राजीव मित्तल, नरेश शर्मा रहे। बस स्टैंड स्थित आर्यसमाज धर्मशाला में अशोक बहादुर गोयल, सतपाल बंसल, सुनील बंसल, बिजेंद्र कश्यप, सतीश कश्यप, मुकेश जैन, शानू भगत आदि ने शहीदों का स्मरण किया है। होली हेवन पब्लिक स्कूल ऊन में चतुर्वेदी मलिक, डायरेक्टर व अंकुर राणा प्रबंधक ने ध्वजारोहण कर देश के शहीदों को नमन किया है। बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक इंद्रपाल तोमर व अंकित तोमर ने ध्वजारोहण किया है।