फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखंड भारत संकल्प दिवस आज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विहिप एवं बजरंग दल की ओर से अखंड भारत संकल्प दिवस रविवार को मनाया जाएगा। अखंड भारत संकल्प दिवस शहर के माजरा रोड स्थित शौर्य पैलेस में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में बजरंग दल के प्रांत संयोजक बलराज डुंगर, कार्यक्रम के अध्यक्षता अजय संगल द्वारा किया जाएगा। विहिप के जिलाध्यक्ष सुभाष मलिक ने अखंड भारत संकल्प दिवस समारोह में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सद्भावना यात्रा में होगी कई झांकियां
शामली। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शामली में पहली बार सद्भावना यात्रा 13 अगस्त को निकाली जाएगी। एंटी करप्शन मूवमेंट भारत की ओर से सद्भावना यात्रा सोमवार को सुबह दस बजे कैराना रोड स्थित गगन गार्डन से शुरू होगी। जिसमें 72 मीटर विशाल राष्ट्रीय ध्वज, ब्रहमोस मिसाइल की झांकी, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की मनभावन झांकी का मुख्य आकर्षण होगा। मुख्य अतिथि के रूप में सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल, शामली नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रुप मेेें भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर मलिक, जिला पंचायत के अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी हिस्सा लेंगे।
हरियाली तीज महोत्सव सोमवार को
शामली। श्री हनुमान धाम के प्रबंधक कमेटी के कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सेठी ने बताया कि श्री हनुमान धाम स्थित अग्रसेन बारातघर में 19वां हरियाली तीज महोत्सव सोमवार को शाम पांच बजे आयोजित किया जाएगा। तीज महोत्सव पर मेहंदी प्रतियोगिता, साड़ी प्रतियोगिता, राधा कृष्ण प्रतियोगिता, बच्चों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें